Bengal Special Session: आज से शुरू हो रहा बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र, रेपिस्ट को सजा देने का बिल पास करेगी ममता सरकार!

Special Session: बंगाल में आज से दो दिन का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का बिल पेश हो सकता है।

Bengal Special Session: आज से शुरू हो रहा बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र, रेपिस्ट को सजा देने का बिल पास करेगी ममता सरकार!

Special Session: बंगाल में आज से दो दिन का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दौरान रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का बिल पेश हो सकता है। इसके साथ ही इसे पारित भी किया जा सकता है।

ममता बनर्जी ने पिछले महीने 28 अगस्त को कहा था कि हम अगले हफ्ते विधानसभा सत्र बुलाएंगे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए 10 दिनों के भीतर एक बिल पारित करेंगे।

सीएम ममता बोलीं- राज्यपाल ने बिल लटकाया तो धरना देंगे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा में बिल पास कराकर ये सुनिश्चित करेंगे कि दुष्कर्म के अपराधियों को मौत की सजा मिले। अगर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बिल को मंजूरी देने में देरी की तो धरना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि हम अगले हफ्ते विधानसभा के विशेष सत्र में संशोधन बिल पारित करेंगे। फिर हम इसे मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजेंगे। अगर उन्होंने बिल को लटकाया तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे।

बीजेपी ने किया समर्थन

बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के इस विधेयक का समर्थन जताया। उन्होंने आगे कहा कि- ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article