Two CM In MP: मप्र में बना दिए दो मुख्यमंत्री, मुरैना नगर निगम ने इन्विटेशन कार्ड छपवाकर बांटे

Two CM In MP: मप्र में बना दिए दो मुख्यमंत्री, मुरैना नगर निगम ने इन्विटेशन कार्ड छपवाकर बांटेTwo-Chief-Ministers-made-in-MP-Morena-Municipal-Corporation-printed-and-distributed-the-Invitation-Card

Two CM In MP: मप्र में बना दिए दो मुख्यमंत्री, मुरैना नगर निगम ने इन्विटेशन कार्ड छपवाकर बांटे

मुरैना। प्रदेश में आने वाले मुरैना जिले के नगर निगम से एक बड़ा गड़बड़झाला हुआ है। निगम द्वारा छपवाए गए आमंत्रण पत्र में प्रदेश के दो मुख्यमंत्री बना दिए। यह आमंत्रण पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, नगर निगम की भी इस गलती के लिए जमकर आलोचना की जा रही है। नगर निगम द्वारा आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित भूपेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम से ही छपवा दिया। दरअसल शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह को अंत्योदय रसोई रसोई योजना के अंतर्गत होने वाले लोकार्पण को लेकर मुरैना नगर निगम द्वारा आमंत्रण पत्र छपवाए गए थे। इस पत्र में निगम अधिकारियों की भारी गलती सामने आई है।

publive-image

भूपेंद्र सिंह को भी बनाया मुख्यमंत्री
इस आमंत्रण कार्ड में प्रदेश के दो मुख्यमंत्री दिखाए गए हैं। कार्ड के ऊपर छपी शिवराज सिंह की फोटो के नीचे मुख्यमंत्री छपने के साथ साथ दूसरे कोने में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की फोटो के नीचे भी मुख्यमंत्री मप्र लिखा है। इस आमंत्रण पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार तो आम था, अब आमंत्रण कार्ड पर भी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। हालांकि इस कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर निगम ने आनन फानन में दूसरे कार्ड छपवा लिए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article