Salman Khan House Firing: 26 साल पुराने मामले को लेकर खतरे में सलमान की जान, क्यों दबंग खान को दुश्मन मानता है लॉरेंस?

मशहूर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। मामले में लॉरेंस ग्रुप का नाम सामने आया है।

Salman Khan House Firing: 26 साल पुराने मामले को लेकर खतरे में सलमान की जान, क्यों दबंग खान को दुश्मन मानता है लॉरेंस?

Salman Khan House Firing: मशहूर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। मामले में लॉरेंस ग्रुप का नाम सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका कनेक्शन 1998 के काले हिरण के शिकार से है।

जानें क्या है 1998 के मामले से कनेक्शन ?

इस पूरे मामले में लॉरेंस ग्रुप का नाम सामने आया है। लॉरेंस ग्रुप ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इस ग्रुप के मेंबर अनमोल ने इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

publive-image

अब सवाल ये उठता है, कि आखिर लॉरेंस सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा है और इसके पीछे की क्या कहानी है? दरअसल, ये पूरा मामला 1998 में हुई काले हिरण (Salman Khan Blackbuck Poaching Case) के शिकार की घटना का है। साल 1998 में जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ है कि शूटिंग चल रही थी। ऐसा बताया गया कि 27-28 सितंबर को सलमान खान अपने दोस्तों के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार के लिए गए थे।

यहां देर रात फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया। इसका इल्जाम सलमान खान पर लगाया गया। इस मामले में सलमान के अलावा सैफ अली खान, एक्ट्रैस नीलम, सोनाली और तब्बू को भी आरोपी बनाया गया था। कुल मिलाकर इस मामले में 4 अलग-अलग केस दर्ज हुए थे।

12 अक्टूबर 1998 को पहली बार सलमान खान की गिरफ्तारी हुई थी। पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर 1998 (Salman Khan Blackbuck Poaching Case) को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हो गए थे। हालांकि, इसके बाद भी ये केस चला था।

5 अप्रैल 2018 को इस मामले सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सज़ा सुनाई गई थी। इसी घटना का हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में भी सलमान को मारने की धमकी दी थी।

बाइक पर सवार होकर आए थे आरोपी

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार देर रात विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। 14 अप्रैल को (Salman Khan House Firing) एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी।

इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में ये दो लोग नजर आए। दोनों बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के समय सलमान खान अपने घर पर ही थे। घटना के तुरंत बाद ही एक्टर के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

क्या सलमान का फार्म हाउस था शूटर्स का निशाना ?

इस मामले (Salman Khan House Firing) में दो और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आए थे। दरअसल, इन लोगों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पहले सलमान के फार्महाउस को निशाना बनाने का प्लान था, क्योंकि सलमान का फार्म हाउस पनवेल में ही है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की।

7.6 बोर की बंदूक से हुई फायरिंग

मुंबई पुलिस के मुताबिक फायरिंग (Salman Khan House Firing) जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी।

यह भी पढ़ें...खुले बोरवेल पर कार्रवाई: रीवा में मयंक की मौत पर एक्शन, खेत में‌ खुला छोड़ा बोरवेल, पुलिस ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार

Vodafone Idea 5G Services: Vodafone Idea की 5G सेवाओं को लेकर बड़ी खबर, इतने कम समय में 5G सर्विस शुरू करेगी VI

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article