Gwalior court Accused ran away : 25 साल कैद की सजा सुनते ही कोर्ट के कठघरे से भागे दो आरोपी, ढूंढने में जुटी पुलिस

Gwalior court Accused ran away : 25 साल कैद की सजा सुनते ही कोर्ट के कठघरे से भागे दो आरोपी, ढूंढने में जुटी पुलिस,

Gwalior court Accused ran away : 25 साल कैद की सजा सुनते ही कोर्ट के कठघरे से भागे दो आरोपी, ढूंढने में जुटी पुलिस

Gwalior court Accused ran away

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डकैती और दुष्कर्म के दो आरोपी कोर्ट के कठघरे से ही भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद से पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है। पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों को ढूंढने में जुटी हुई हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक इन दोनों आरोपियों का सुराग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

Gwalior court

बता दें मंगलवार के दिन ग्वालियर में बलात्कार और डकैती के आरोपी मुकेश और गोलू को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 25 साल की सजा सुना दी। जैसे ही आरोपियों ने सजा होने की बात सुनी तो दोनों ही कोर्ट के कठघरे से ही रफूचक्कर हो गए। क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Accused ran away

यह पूरा मामला मामला विश्वविद्यालय थाने का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 4 साल पहले ही इन दोनों आरोपियों ने एक युवती से बलात्कर की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही इनपर डकैती का केस भी चल रहा था, लेकिन आरोपी सिद्ध होने और सजा होने पर दोनों आरोपी कोर्ट के कठघरे से ही भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article