Advertisment

ट्विटर के सीईओ ने ट्रम्प पर लगे प्रतिबंध का बचाव किया

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), 14 जनवरी (एपी) ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कंपनी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय का बचाव किया है और इसे सही फैसला बताया है।

Advertisment

हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि यह एक खतरनाक उदाहरण कायम कर सकता है।

डोर्सी ने कहा कि यह प्रतिबंध 'वैश्विक सार्वजनिक बातचीत' के लिए एक खुली और स्वस्थ जगह बनाने में ट्विटर की 'विफलता' को दिखाता है। हालांकि कंपनी के सह-संस्थापक ने यह नहीं बताया कि ट्विटर या ऐसी अन्य बड़ी कंपनियां भविष्य में इस तरह के विकल्पों से कैसे बच सकती हैं।

एपी कृष्ण सुरभि

सुरभि

Advertisment
चैनल से जुड़ें