Advertisment

अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा के बाद ट्विटर ने 70 हजार क्यूएनन खातों को ब्लॉक किया

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

लंदन, 12 जनवरी (एपी) ट्विटर ने कहा है कि उसने धुर दक्षिणपंथी क्यूएनन साजिश के सिद्धांत के मामले से जुड़े 70 हजार खातों को अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) में हुई हिंसा के बाद बंद कर दिया है।

Advertisment

सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते वाशिंगटन डीसी के घटनाक्रमों के मद्देनजर वह ऑनलाइन व्यवहारों के खिलाफ कदम उठा रही है, क्योंकि ऐसे व्यवहारों की वजह से ऑफलाइन नुकसान पहुंचने की घटनाएं हो सकती हैं। पिछले सप्ताह निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया था।

कंपनी ने कहा कि कई ऐसे अकेले व्यक्ति हैं, जो कई खाते चला रहे हैं। ट्विटर शुक्रवार से ही क्यूएनन खातों का सफाया कर रही है। इस निलंबन का मतलब है कि कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं के फॉलोअरों की संख्या में कमी आएगी।

क्यूएनन षड्यंत्र सिद्धांत यह मानता है कि छोटे बच्चों का यौन शोषण करने वाले कुछ लोग दुनिया को चला रहे हैं। ये उस निराधार मान्यता को तवज्जो देते हैं कि ट्रंप गुप्त तरीके से देश के दुश्मनों और शैतान की पूजा करने वाले उन लोगों से लड़ रहे हैं जो बच्चों के यौन उत्पीड़न का रैकेट चलाते हैं।

Advertisment

एपी प्रशांत स्नेहा

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें