Tunisha Sharma Suicide: मशहूर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड

Tunisha Sharma Suicide: मशहूर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड

Tunisha Sharma Died By Suicide: भारतीय सिनेमा की दुनिया से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। टीवी की मशहूर अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि टी ब्रेक के दौरान तुनिषा ने फांसी लगाई है। वह टॉयलेट में गई थी, जब काफी देर बाद वह बाहर नहीं निकली तो लोगों ने टॉयलेट का दरबाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। वही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सुसाईड कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार तुनिषा शर्मा 20 साल की थीं। वह टीवी के मशहूर सीरियल अलीबाबा की शूटिंग में व्यस्त थी। वह सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची थी। उसी दौरान टी ब्रेक में टॉयलेट गई थी। जहां उन्होंने फांसी लगा ली। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप से की थी। उन्होंने कई शो में काम किया है। इस समय वह अलीबाबा के लिए शूटिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article