Tunisha Sharma Death Case Update: सामने आया शीजान का परिवार ! मूवऑन कर चुके थे दोनों लाइफ में, जानें खबर

मुंबई और टीवी गलियारे के चर्चित मामले तुनिषा शर्मा सुसाइड केस से बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर मीडिया के सामने शीजान का परिवार है।

Tunisha Sharma Death Case Update: सामने आया शीजान का परिवार ! मूवऑन कर चुके थे दोनों लाइफ में, जानें खबर

Tunisha Sharma Death Case Update: मुंबई और टीवी गलियारे के चर्चित मामले तुनिषा शर्मा सुसाइड केस से बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर मीडिया के सामने शीजान का परिवार है। जिसमें कहा जा रहा है कि, वे काफी समय पहले मूवऑन कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे। इस दौरान शीजान के परिवार में दो बहनों समेत शीजान की मां मौजूद थी।

जानें वकील ने क्या कहा 

इसे लेकर मुंबई में अभियुक्त शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि, व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीज़ान के बीच मतभेद थे। वो दोनों लाइफ में मूवऑन कर चुके थे लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तुनिषा शीज़ान के परिवार के साथ जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही।तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था उसके बाद वो अब मनाने वाली थी। तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या संबंध है इसकी जांच की जा रही है।

तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है पावन शर्मा 

यहां पर वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि, पावन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

तुनिषा को आते थे पैनिक अटैक

आपको बताते चलें कि, जैसा कि, वकील ने बताया कि, तुनिषा की मां और संजीव कौशल ही तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे। संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल करते थे। जहां तक हिजाब का सवाल है आप अली बाबा का 21 वां एपिसोड देख लीजिए उसमें उन्होंने वो पोशाक पहना था और उस दिन सेट पर गणपति पूजा हुई थी वही फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article