Advertisment

ट्रंप ने महाभियोग चलाने योग्य अपराध कियाः रिपब्लिक पार्टी के नेता ने कहा

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

वाशिंगटन, 10 जनवरी (एपी) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग चलाकर हटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के अभियान को तब समर्थन मिलता दिखा जब रिपब्लिकन पार्टी के एक नेता ने कहा कि राष्ट्रपति ने महाभियोग चलाने योग्य अपराध किया है।

Advertisment

सीनेटर पैट टूमी ने यह टिप्पणी कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर ट्रंप के समर्थकों के हमले को लेकर की है।

उन्होंने शनिवार को कहा कि उनका मानना है कि ट्रंप ने महाभियोग चलाने योग्य अपराध किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अगर सीनेट में प्रस्ताव आता है तो वह ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए मतदान करेंगे या नहीं।

टूमी ने फॉक्स न्यूज़ चैनल पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता वे (सीनेट में) क्या करेंगे और मैं इसको लेकर चिंतित हूं कि क्या प्रतिनिधिसभा किसी चीज का पूरी तरह से राजनीतिकरण करेगी या नहीं।’’

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ट्रंप ने महाभियोग चलाने योग्य अपराध किया है लेकिन मुझे नहीं पता कि सीनेट में क्या आने वाला है।’’

डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने से कुछ दिन पहले ही उनपर महाभियोग चलाना चाहती है।

प्रतिनिधिसभा में महाभियोग का मसौदा तैयार करने वाले समूह के नेता डेविड सिसिलिन ने कहा कि उनके समूह में 185 सह प्रायोजक शामिल हो गए हैं। इस मसौदे में ट्रंप पर विद्रोह भड़काने का आरोप है।

Advertisment

सांसदों की योजना सदन में सोमवार को एक प्रस्ताव लाने की है जिसमें महाभियोग के आरोप हो। इस पर बुधवार तक मतदान हो सकता है। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 20 जनवरी को डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

अगर महाभियोग प्रतिनिधिसभा में पारित हो जाता है तो यह सुनवाई के लिए सीनेट जाएगा। सीनेट में सदस्य जूरी के तरह काम करेंगे और ट्रंप को बरी करने या दोषी ठहराने के लिए मतदान करेंगे।

अगर ट्रंप को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा और उनका स्थान उपराष्ट्रपति लेंगे जो फिलहाल माइक पेंस हैं।

Advertisment

उधर प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने अपने गृह शहर सैन फ्रांसिस्को में शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधन में महाभियोग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि न्याय होगा और लोकतंत्र चलता रहेगा।

पेलोसी ने कहा कि दुनिया ने यह देखा कि देश में इस राष्ट्रपति के साथ ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र की तुलना में श्वेतता को चुना।

ट्रंप के समर्थकों, जिनमें अधिकतर श्वेत लोग शामिल थे, उन्होंने ‘कैपिटल’ (संसद) पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि न सिर्फ संलिप्तता बल्कि राष्ट्रपति के भड़काने को भी देखा जाएगा।

इस बीच बाइडन ने कहा कि उनका लंबे समय से मानना है कि ट्रंप राष्ट्रपति के लिए उपयुक्त नहीं हैं। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने महाभियोग से संबंधित सवाल को टालते हुए कहा कि कांग्रेस क्या करेगी इसका फैसला उसे ही करना है।

एपी नोमान नेत्रपाल अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें