Advertisment

चोटिल खिलाड़ियों से परेशान श्रीलंका ने किये टीम में चार बदलाव

author-image
Bhasha
चोटिल विहारी आखिरी टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संदिग्ध, जडेजा की जगह ले सकते हैं शारदुल

जोहानसिबर्ग, तीन जनवरी (एपी) चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रहे श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिये अपनी टीम में चार बदलाव किये हैं। श्रीलंका ने रविवार को यहां इस मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Advertisment

श्रीलंका इस मैच में बल्लेबाज दिनेश चंदीमल, आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा तथा तेज गेंदबाज कासुन रजिता और लाहिरू कुमारा के बिना खेलेगा। ये चारों खिलाड़ी पहले मैच में चोटिल हो गये थे जिसे श्रीलंका ने पारी और 45 रन से गंवाया था।

लाहिरू तिरिमाने, मिनोद भानुका, दुसमंत चमीरा और असिता फर्नांडो को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। बल्लेबाज भानुका और तेज गेंदबाज फर्नांडो का यह पहला टेस्ट मैच है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस तरह से उसने फिट तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखलाओं को देखकर अंतिम एकादश में नहीं रखा।

Advertisment

एपी पंत

पंत

Advertisment
चैनल से जुड़ें