Tripura Manik Saha New CM: आज दूसरी बार माणिक साहा ने सीएम पद की शपथ ! त्रिपुरा की धरती पर छाया भाजपा का रंग

आज बुधवार को माणिक साहा ने अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Tripura Manik Saha New CM: आज दूसरी बार माणिक साहा ने सीएम पद की शपथ ! त्रिपुरा की धरती पर छाया भाजपा का रंग

त्रिपुरा। Tripura New CM Oath Ceremony इस वक्त की बड़ी खबर त्रिपुरा से सामने आ रही है जहां पर आज बुधवार को माणिक साहा ने अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे। जहां पर एक बार फिर भाजपा का रंग त्रिपुरा की धरती पर चढ़ा है। आपको बता दें कि, राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान हुआ था। 2 मार्च को नतीजे आए थे।

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

आपको बताते चलें कि, रतन लाल नाथ, प्राणजीत सिंघा रॉय, सनातन चकमा और सुशांत चौधरी ने अगरतला में त्रिपुरा के मंत्रियों के रूप में शपथ ली अगरतला: टिंकू रॉय, बिकास देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने त्रिपुरा के मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

नतीजों के बाद स्थिति हुई साफ

आपको बताते चलें कि, यहां पर 2 मार्च को नतीजों की घोषणा हुई थी जिसमें बीजेपी ने बहुमत हासिल किया। चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने 6 मार्च को तय किया कि भाजपा नेता माणिक साहा फिर सीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको बता दें कि, त्रिपुरा में बीजेपी और आईपीएफटी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसे 2018 के चुनाव के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद भी इस गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में बीजेपी को 32 सीटें और आईपीएफटी को सिर्फ 1 सीट मिली।

जानिए क्या रही मतदान की स्थिति

आपको बताते चलें कि, त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बता दें कि, भाजपा ने इस बार लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article