Tripura : भाजपा को लगा बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Tripura : भाजपा को लगा बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा Tripura: Big blow to BJP, two MLAs resign

Politics: बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, AAP में शामिल हुईं ये दिग्गज नेता

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे। रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विधायकों की संख्या 33 रह गई है

साहा ने बताया ‘‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे। हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article