Heavy Rain Flood: भारी बारिश ने इस राज्य में मचाई तबाही, 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर; 17 लाख लोग प्रभावित

Heavy Rain Flood: त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण वहां पर बढ़ा आ गई। इसमें करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग लापता हैं।

Heavy Rain Flood

Tripura 65 thousand 400 people affected floods leave homes and take shelter in 450 relief camps Hindi news

Heavy Rain Flood: त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण वहां पर बढ़ा आ गई। इसमें करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ के कारण करीब 65 हजार 400 लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अपना घर छोड़कर 450 राहत शिवरों में शरण लेनी पड़ी है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में उनके घरों को भारी नुकसान हुआ है, यहीं कारण है कि 65,000 से भी अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

सरकार देगी वित्तीय मदद

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार हर मृतक के परिवार वालों को 4 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की मदद देंगे।

राज्य में भारी बारिश से तबाही का मंजर

राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तक 22 लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में भौतिक बुनियादी ढांचे और कृषि फसलों के साथ-साथ घरों और पशुओं को भी इससे भारी नुकसान की बात सामने आई है।

17 लाख लोग प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य में लगभग 17 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बृजेश पांडेय ने कहा कि 2 हजार 32 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें सामने आईं हैं। इसमें 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए हैं।

असम राइफल्स कर रही है बचाव का कार्य नेतृत्व

बता दें कि असम राइफल्स ने बताया कि राज्य में 750 से अधिक लोगों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स की राइफल महिलाएं त्रिपुरा में राहत और बचाव का कार्य का नेतृत्व कर रही हैं। प्रदेश के विभिन्न भागों में चार बचाव दलों की टुकड़ियां उतारी हैं।

इसमें पूर्व कंचनबाड़ी, कुमारघाट, उनाकोटी जिला, गोमती जिले का अमरपुर, सिपाहीजाला, बिशालगढ़ और त्रिपुरा पश्चिम शामिल हैं। मौसम विभाग ने भी त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- US Presidential Election 2024: कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी

ये भी पढ़ें- Amit Shah Visit Chhattisgarh: आज छत्‍तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, ज्‍वाइंट नक्‍सली ऑपरेशन को लेकर बन सकती है रणनीति

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article