तृणमूल कांग्रेस बंगाली संस्कृति का नहीं बल्कि अराजकता का करती है प्रतिनिधित्व: जे पी नड्डा

वर्धमान (पश्चिम बंगाल), नौ जनवरी (भाषा) भाजपा को बंगााल की संस्कृति का कोई ज्ञान नहीं होने के तृणमूल कांग्रेस के आरोप पर भगवा पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल ने कभी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं किया, बल्कि वह ‘अराजकता एवं भ्रष्टाचार’ का प्रतीक है।
नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी आपराधिक मनोवृति से काम कर रही है और उसने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस ने कभी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं किया। वह अराजकता, भ्रष्टाचार एवं जबरन वसूली का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप