Trigrahi Yog 2023: कन्या राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, ये राशियां होंगी मालामाल

ग्रहों की चाल एक बार फिर कुछ जातकों की किस्मत खोलने वाली है। जी हां धनतेरस के दूसरे दिन यानि कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनने वाला है।

Trigrahi Yog 2023: कन्या राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, ये राशियां होंगी मालामाल

Trigrahi Yog 2023: ग्रहों की चाल एक बार फिर कुछ जातकों की किस्मत खोलने वाली है। जी हां धनतेरस के दूसरे दिन यानि कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनने वाला है। 11 नवंबर को चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो इसमें पहले से विराजमान राहु और शुक्र के साथ त्रिग्रही योग बनाएंगे।

इस राशि में बनने वाला है त्रिग्रही योग

ज्योतिषाचार्य की माने तो शनि और राहु ऐसे ग्रह हैं जो 18 महीनें में अपनी राशि बदलते हैं तो वहीं चंद्रमा ढाई महीने में अपनी राशि बदलता है। इसी क्रम में कल यानि शनिवार को चंद्रमा अपनी राशि बदलने जा रहा है। कन्या राशि में पहले से ही राहु और शुक्र बैठे हुए हैं। अब शनिवार को चंद्रमा के गोचर के बाद ये त्रिग्रही योग बनाएंगे। इसके बाद इन तीनों में से एक भी ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर ये योग टूट जाएगा।

त्रिग्रही योग का असर

ज्योतिषाचार्य यह योग कुछ लोगों के जीवन को खुशियों से भर सकता है। य​ह त्रिग्रही योग इन लोगों के लिए राजयोग से कम नहीं होगा। इन सभी राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा त्रिग्रही योग लाभ। जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

कन्या राशि

चूंकि कन्या में ही चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर खास रहने वाला है। इस राशि की कुंडली के पहले भाव में शुक्र केतु और चंद्रमा की युति पहले भाव में हो रही है। इस राशि में शुक्र और केतु पहले ही विराजमान थे।

अब चंद्रमा के आने से त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायक होने वाला है। इस जातकों के रुके हुए सभी काम बनने लगेंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों की चांदी हो जाएगी। धन धान्य की बढ़ोतरी के साथ ही व्यापार में दिन दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

इस दौरान आपके आपका वैवाहि​क जीवन खुशनुमा रहने वाला है। पति-पत्नी में पिछले समय से चला आ रहा। परिवार के साथ आप समय बिताएंगे। समय बिताना अच्छा लगेगा। इसके साथ यह पल बेहद सुखदायक रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनी हुई है, जो लोग निवेश करनी की सोच रहे हैं, तो इस दौरान करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र और केतु की युति नवम भाव में है। वहीं चंद्रमा के आने से त्रिग्रही योग बन रहा है। इस योग से मकर राशि वालों को लाभ होन निश्चित है। इन लोगों को इस योग के प्रभाव से सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दिन दोगुनी तरक्की होने के योग बने रहे हैं।
परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। इसके अलावा शुक्र देव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी।

इस राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूर्ण होने की संभावना है। परिवार के सहयोग से घर से लेकर वाहन खरीदने का सपना पूर हो सकता है। जो लोग पिछले काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।

Trigrahi yog 2023, grah gochar 2023, chandra gochar in kanya 2023, nov grah gochar 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article