26 जनवरी के लिए परफेक्ट हैं ये ट्राईकलर रेसिपी: ढोकले से लेकर पुलाव तक सब कुछ तिरंगे रंग का, ये रेसिपी करें फॉलो

Republic Day 26 January Tricolor Dhokla Sandwich Pulao Recipe Recipe Details

26 जनवरी के लिए परफेक्ट हैं ये ट्राईकलर रेसिपी: ढोकले से लेकर पुलाव तक सब कुछ तिरंगे रंग का, ये रेसिपी करें फॉलो

Republic Day Tricolor Recipe

हर साल 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर सभी स्कूल और कार्यालयों में धूम-धाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है.

आप गणतंत्र दिवस के खास मौके पर तिरंगे रंग की रेसिपी बनाकर मना सकते हैं। इसके लिए आप तिरंगा सैंडविच, तिरंगा ढोकला, तिरंगा पुलाव जैसी रेसिपी बना सकते हैं।

आज हम आपको घर पर तैयार करने के लिए 5 तरह की ट्राईकलर रेसिपी बताएंगे.

तिरंगा सैंडविच

क्या चाहिए

ब्रेड स्लाइस, गाजर का पेस्ट (ऑरेंज लेयर), पुदीना चटनी (ग्रीन लेयर), क्रीम चीज़ या मक्खन (सफेद लेयर)

publive-image

कैसे बनाएं

एक ब्रेड स्लाइस पर गाजर का पेस्ट लगाएं।

दूसरी स्लाइस पर क्रीम चीज़ या मक्खन लगाएं।

तीसरी स्लाइस पर पुदीना चटनी लगाकर सबको स्टैक करें।

तिरंगे के आकार में काटें और परोसें।

तिरंगा ढोकला

क्या चाहिए

बेसन, गाजर प्यूरी, पालक प्यूरी, खट्टा दही

publive-image

कैसे बनाएं

बेसन और दही का घोल बनाएं।

तीन भाग करें: एक में गाजर प्यूरी, दूसरे में पालक प्यूरी, और तीसरे में सादा रखें।

एक-एक परत को स्टीम करें।

ठंडा होने पर काटकर परोसें।

तिरंगा पुलाव

क्या चाहिए

चावल, गाजर और मटर, सफेद चावल (साधारण)

publive-image

कैसे बनाएं

चावल को तीन भाग में पकाएं।

एक भाग में गाजर डालें, दूसरे में मटर, और तीसरा साधारण रहने दें।

तिरंगे के रूप में परत लगाकर परोसें।

तिरंगा पराठा

क्या चाहिए

गेहूं का आटा, गाजर प्यूरी, पालक प्यूरी, घी

publive-image

कैसे बनाएं

आटे के तीन भाग बनाएं और उनमें गाजर, पालक और सादा आटा मिलाएं।

तीन रंगों के छोटे पराठे बनाएं।

उन्हें साथ रखकर तिरंगे की शक्ल दें और गरमागरम परोसें।

तिरंगा हलवा

क्या चाहिए

सूजी, दूध, गाजर और पालक प्यूरी

publive-image

कैसे बनाएं

सूजी का हलवा बनाएं।

हलवे को तीन भागों में बांटें।

गाजर, पालक और सादे हलवे की परत बनाएं।

तिरंगे के आकार में सजाएं।

शाम की चाय के साथ बच्चों को खूब पसंद आएंगे रिबन पकोड़े: इस रेसिपी से 30 मिनट में करें तैयार, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रिबन पकौड़ा कुरकुरा और चटपटा भारतीय नाश्ता है, जो ज्यादातर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में फेमस है। यह चावल या आटे, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। इसे तेल में रिबन जैसी पतली और लहरदार शेप में तैयार किया जाता है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होती है।

publive-image

रिबन पकौड़ा चाय के साथ एक बेहतरीन नाश्ता माना जाता है और इसे पार्टियों, शाम की चाय या विशेष मौकों पर भी बनाया जाता है।इसे हल्के मसालों और कुरकुरेपन के साथ बनाया जाता है क्योंकि यह सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। आज हम आपको इस रिबन पकोड़े की आसान रेसिपी बताएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article