CM साय ने आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का किया शुभारंभ: 21 राज्यों के कलाकार हुए शामिल, सांस्कृतिक धरोहर का कर रहे प्रदर्शन

Tribal Pride Day: CM साय ने आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का किया शुभारंभ: 21 राज्यों के कलाकार हुए शामिल, सांस्कृतिक धरोहर का कर रहे प्रदर्शन

Tribal-Pride-Day

Tribal Pride Day: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस और अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में देश के 21 राज्यों से 28 आदिवासी नृत्य दलों के कलाकार भाग ले रहे हैं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज के कार्यक्रम के कारण वे कलाकारों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को फिर से इस कार्यक्रम में आने का वादा किया और अधिक समय तक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने देव गुड़ी में पूजा अर्चना कर किया उद्घाटन 

जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव: मुख्यमंत्री  साय साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे... - Navabharat News

कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपराओं के अनुसार की गई। मुख्यमंत्री ने देव गुड़ी में पूजा अर्चना करके इस महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि देशभर के कलाकार यहां अपनी सांस्कृतिक धरोहर और कला का प्रदर्शन करने आए हैं।

Image

उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को जब कार्यक्रम (Tribal Pride Day) का समापन होगा, तब वे कलाकारों की प्रस्तुतियां देखेंगे और अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम ने भी संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिससे आदिवासी समाज गर्व महसूस कर रहा है।

साथ ही, उन्होंने यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई से पूरे देश के आदिवासी समाज को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समुदाय के लिए 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें: आज लागू होगी नई औद्योगिक विकास नीति: इस शर्त पर निवेशकों को मिल सकती है छूट, विकास को मिलेगी गति, CM साय करेंगे विमोचन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article