Travel Places in Agra: अगर आप भी ताज महोत्सव देखने गए हैं आगरा, तो इन जगहों को भी कर लें अपनी लिस्ट में शामिल

Travel Places in Agra: आगरा में इन दिनों ताज महोत्सव चल रहा है। 17 फरवरी से शुरू हुआ ये फेस्टिवल 27 फरवरी तक चलेगा .

Travel Places in Agra: अगर आप भी ताज महोत्सव देखने गए हैं आगरा, तो इन जगहों को भी कर लें अपनी लिस्ट में शामिल

Travel Places in Agra: आगरा में इन दिनों ताज महोत्सव चल रहा है। 17 फरवरी से शुरू हुआ ये फेस्टिवल 27 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव को देखने देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। यहां आकर आप जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय हो, तो आगरा के आसपास बसी इन जगहों को भी देखने का मौका मिस न करें।

   आगरा किला

आगरा का किला - स्थापत्य विरासत

आगरा जा रहे हैं तो यहां आप किले को भी घूम सकते हैं।  आगरा किले का नाम इतिहास में दर्ज है।  ताज महल से इसकी दूरी महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर है।  बता दें कि साल 1638 तक आगरा किला मुगलों का घर होता था।  लाल पत्थरों से बना ये किला देखने में दिल्ली के लाल किले की तरह ही लगता है।  इसमें जाने के लिए भारतीय लोगों के लिए 40 तोविदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपए टिकट है।

   मेहताब बाग

Mehtab Bagh | Exotic Miles

यमुना नदी के किनारे बसा मेहताब बाग बेहद सुंदर बगीचा है।  इसे चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है।  ये बाग बेहद बड़ा है जो लगभग 25 एकड़ में फैला है।  मेहताब बाग ताज महल से ज्यादा दूर नहीं है।  अगर आप आगरा जा रहे हैं तो इस जगह जरूर घूमने जाएं।  यहां आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिल सकते हैं।  ये बाग सुबह 6 से शाम 6 तक खुला रहता है।

   अकबर का किला

Akbar's Fort Will Emerge On The Map Of World Tourism - Amar Ujala Hindi  News Live - विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उभरेगा अकबर का किला

यहां मुगल बादशाह अकबर का मकबरा भी है।  ये जगह देखने लायक है।  इतिहासकारों की मानें तो अकबर के मकबरे का निर्माण 1605 और 1618 के बीच हुआ था।  अकबर का मकबरा 119 एकड़ में फैला होता है।  ये आगरा के सिकंदरा इलाके में स्थित है।  इस मकबरे में मुगल बादशाह अकबर के अवशेष रखे गए हैं।  माना जाता है कि इस मकबरे का डिजाइन खुद अकबर ने तैयार किया है।

   फतेहपुर सीकरी

Facts About Fatehpur Sikri,अकबर के शाही शहर 'फतेहपुर सिकरी' का पहला नाम था  कुछ और, बदलने की ये थी बड़ी वजह - interesting facts about fatehpur sikri  agra that you didnt know

आगरा कैंट से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी भी ऐसी जगह है जिसे यहां आकर आपको जरूर देखना चाहिए। फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। फतेहपुर सीकरी लाल रंग के बलुआ पत्थर से बना है जिस वजह से ये और ज्यादा खूबसूरत दिखता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article