Advertisment

डब्ल्यूएचओ दल के आने से पहले चीन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

बीजिंग,13 जनवरी (भाषा) कोविड-19 की उत्पत्ति के स्थान का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल के बृहस्पतिवार को चीन के दौरे से पहले देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Advertisment

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि मंगलवार को देश में संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए, जिनमें से 107 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं वहीं शेष मामले बाहर से आए लोगों से जुड़े हैं।

एनएचसी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सामने आए मामलों में 90 मामले हेबेई प्रांत से ,16 मामले हेईलोंग जियांग प्रांत से और एक मामला शांग्सी प्रांत से सामने आया है।

चीन में मंगलवार तक संक्रमण के 87,706 मामले थे, वहीं 4,634 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

Advertisment

चीन में संक्रमण के मामले ऐसे वक्त में बढ़ रहे हैं जब डब्ल्यूएचओ के 10 सदस्यीय दल को इस बात का पता लगाने के लिए वुहान जाना है कि कोविड-19 की उत्पत्ति कहां पर हुई हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दल सिंगापुर से वुहान के लिए उड़ान भरेगा।

भाषा शोभना माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें