Advertisment

व्यापारियों को कोविड-19 टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाने की मांग

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

सम्भल (उप्र), तीन जनवरी (भाषा) सम्भल जिले में व्यापारियों ने मांग की है कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगाया जाए।

Advertisment

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल सम्भल की चंदौसी में रविवार को हुई सभा में व्यापारियों ने मांग की है कि देश के व्यापारियों को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए।

व्यापार मंडल सम्भल के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीका विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के सम्मान में सामूहिक रूप से ताली और थाली बजायी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश के खुदरा व्यापारियों को भी टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाना चाहिए, क्योंकि कोराना संकट काल में व्यापारियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए देशवासियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई थीं।

Advertisment

भाषा सं. सलीम अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें