Sagar News: बिना मुंडेर के कुएं में गिरा ट्रैक्टर, 12 साल के बच्चे की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sagar News: बिना मुंडेर के कुएं में गिरा ट्रैक्टर, 12 साल के बच्चे की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Gwalior Breaking News

सागर। बगैर मुंडेर का कुंआ एक बार फिर लोगों की जान का दुश्मन साबित हुआ है। सोमवार को सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर बगैर मुंडेर के कुंए में जा गिरा। ट्रैक्टर पर बैठे 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सावर दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से एक को इलाज के लिए सागर भेजा गया है। वहीं दूसरे की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया है। मामला सागर जिले में आने वाले बहेरिया थाना क्षेत्र के बाछलोन गांव कै है। जानकारी के मुताबिक बाछलोन गांव निवासी राजीव पटेल अपने खेत पर ट्रैक्टर से काम कर रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर पर 12 साल का बच्चा मोहित पटेल और गंगा पटेल बैठे हुए थे।

शहर में करता है नौकरी
गंगा पटेल शहर में नौकरी करता था। वह होली की छुट्टी पर गांव आया था। जब राजीव ट्रैक्टर चला रहा था, तो गंगा पटेल ने ट्रैक्टर चलाने की इच्छा जताई। इसी बीच दोनों की कुछ बात हुई और राजीव ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग गंगा को दे दी। जब गंगा ट्रैक्टर चला रहा था तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सीधे जाकर बिना मुंडेर के 35 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। हादसे की खबर लगते ही गांव वाले कुंए के पास पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल प्रभाव से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। साथ ही राजीव व गंगा पटेल का उपचार अस्पताल में शुरु किया गया। इनमें से एक की हालत ज्यादा खराब होने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password