Toyota SUV launch: टोयोटा ने पेश की दमदार ‘बेबी लैंड क्रूजर FJ’, हो सकती है भारत में भी लॉन्च, जानें फीचर्स

Toyota baby Land Cruiser launch: टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Land Cruiser FJ से पर्दा उठाया है। इसे एक छोटी लेकिन शक्तिशाली 'बेबी लैंड क्रूजर' कहा जा रहा है।

Royal Enfield Himalayan 750: आने वाली है रॉयल एनफील्ड की पावरफुल एडवेंचर बाइक Himalayan 750, जानें खास फीचर्स

Toyota Land Cruiser FJ launch: टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Land Cruiser FJ से पर्दा उठाया है। इसे एक छोटी लेकिन शक्तिशाली 'बेबी लैंड क्रूजर' कहा जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल 2026 के मध्य तक जापान में लॉन्च किया जाएगा।

डिज़ाइन और इंटीरियर

[caption id="" align="alignnone" width="789"]डिज़ाइन और इंटीरियर डिज़ाइन और इंटीरियर[/caption]

नई लैंड क्रूजर FJ का इंटीरियर ड्राइवर-केंद्रित है। इसका हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट पैनल ड्राइवर को सड़क की स्थिति और वाहन के झुकाव को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है। लो बेल्टलाइन और झुका हुआ काउल कठिन रास्तों पर भी बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करते हैं। SUV में Toyota Safety Sense सिस्टम दिया गया है, जिसमें प्री-कोलिजन सेफ्टी, लेन ट्रेस असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  Gold Rate Today 29 October 2025: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

इंजन और परफॉर्मेंस

[caption id="" align="alignnone" width="900"]इंजन और परफॉर्मेंस इंजन और परफॉर्मेंस[/caption]

लैंड क्रूजर FJ में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन (2TR-FE) दिया गया है, जो 163 बीएचपी की पावर और 246 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम के साथ आता है। इसका व्हीलबेस 2,580 मिमी है, जो लैंड क्रूजर 250 सीरीज़ से छोटा है, जिससे इसका टर्निंग रेडियस 5.5 मीटर रहता है यानी संकरी जगहों में भी इसे आसानी से मोड़ा जा सकता है। टोयोटा के अनुसार, नई FJ में बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हील आर्टिकुलेशन दी गई है, जो इसे असली लैंड क्रूजर की तरह ही ऑफ-रोडिंग के लिए सक्षम बनाती है।

भारत में भी हो सकती है लॉन्च

फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, देश में बढ़ते SUV मार्केट और ऑफ-रोडिंग शौकीनों की संख्या को देखते हुए, लैंड क्रूजर FJ के भारत आने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। अगर यह SUV भारत में आती है, तो यह SUV लवर्स और एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 19: बिग बॉस घर में फिर हंगामा, फूट-फूटकर रोए कैप्टन मृदुल तिवारी बोले-इन लोगों ने दो दिन में कमजोर बना दिया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article