Toyota Innova Flex Fuel: भारत में लॉन्च हुई पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली विश्‍व की पहली कार, आएगी प्रदूषण में कमी

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर दुनिया की पहली ऐसी कार को लॉन्च किया जो पूरी तरह ईंधन इथेनॉल से चलेगी।

Toyota Innova Flex Fuel: भारत में लॉन्च हुई पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली विश्‍व की पहली कार, आएगी प्रदूषण में कमी

Toyota Innova Flex Fuel: मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर दुनिया की पहली ऐसी कार को लॉन्च किया जो पूरी तरह ईंधन इथेनॉल से चलेगी। टोयोटा की इनोवा कार फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से लैस है। जिसे इनोवा हाईक्रॉस नाम दिया गया है।

ये कार इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल पर आधारित है जो वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल कर चलेगी। यानी ये कार खुद इलेक्ट्रिक पावर जेनरेट कर सकती है इसके बाद ये ईवी मोड पर भी चल सकती है।

इलेक्ट्रिकफाइिड इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-ईंधन एक प्रोटोटाइप है. जो लेटेस्ट उत्सर्जन मानक भारत स्टेज 6 (स्टेज 2) के अनुकूल डिजाइन की गई है।

इस कार को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में ही विकसित किया है जो 40 फीसदी इथेनॉल और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रिक एनर्जी से चलेगी. वैकल्पिक ईंधन और वायु प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में ये कार बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

Toyota Innova Ethanol में क्या है खास

बता दें कि इस नई कार में 60% इलेक्ट्रिफाइड एनर्जी और 40% बायो इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फ्लेक्स फ्यूल के चलते कार के माइलेज में जो कमी आएगी उसकी भरपाई की जा सकती है। इस कार में ओल्ड स्टार्ट सिस्टम लगाया गया है, जिसके चलते इस कार का इंजन माइनस 15 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान में भी आसानी से काम कर सकेगा।

बता दें कि इथेनॉल ज्यादा वाटर ऑब्जर्व करता है, जिससे इंजन कंपोनेंट में जंग लगने का खतरा अधिक रहता है। हालांकि, इस कार में इस्तेमाल होने वाला इंजन पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया है।

इसमें इस्तेमाल किए गए कंपोनेंट्स पूरी तरह से वॉटर रेजिस्टेंट हैं, इसलिए इसमें जंग लगने का खतरा बिल्कुल नहीं है. फिलहाल इस कार का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है, जल्द ही इसका प्रोडक्शन मॉडल भी सामने आ जाएगा।

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?

फ्लेक्स फ्यूल एक खास तरह की तकनीकी है जिससे वाहनों में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, फ्लेक्स फ्यूल, न पेट्रोल और मेथनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है।

जिसका इस्तेमाल पेट्रोल और डीजल की जगह किया जा सकता है। वहीं फ्लेक्स-ईंधन वाले वाहन के इंजन एक से अधिक तरह के ईंधन से चलने में सक्षम होते हैं।

फ्लेक्स फ्यूल का निर्माण कैसे होता है?

फ्लेक्स फ्यूल का उत्पादन गन्ना, मक्का जैसे उत्पादों से जाता। वहीं ये दोनों फसलें भारत में पर्याप्त मात्रा में पैदा होती है। गन्ना और मक्का से बनने की वजह से इसे अल्कोहल बेस फ्यूल भी कहा जाता है।

इस फ्यूल को बनाने में स्टार्च और शुगर फर्मेंटेशन होता है। जो पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता है।

ये भी पढ़ें:

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निकाली भारत के विभिन्न पदों के लिए भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

UP T20 League 2023: 30 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी का खेल संग्राम, क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए खुलेगा नया फलक

Ghee On Empty Stomach: शरीर के लिए फायदेमंद होता है शुद्ध घी, क्या खाली पेट खाना होता है सही

Ghee On Empty Stomach: शरीर के लिए फायदेमंद होता है शुद्ध घी, क्या खाली पेट खाना होता है सही

CG Elections 2023: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता बस्तर में कर रहे दौरा

Toyota Innova Ethanol, Toyota Innova Flex Fuel, Nitin Gadkari, फ्लेक्स फ्यूल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article