राजधानी में लगा 8 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन

राजधानी में लगा 8 दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन

रायपुर: कोरोना प्रदेश में बेकाबू हो चुका है। रोजाना कोरोना संक्रमितों का आकड़ा रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में एक बार फिर राजधानी रायपुर में टोटल लॉकडाउन लगाया गया। शुक्रवार की देर रात एक बार फिर पूर्ण रूप से लॉकडाउन ( Chhattisgarh total lockdown ) को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए रायपुर में एक बार फिर 21 सितंबर रात 9 बजे से पूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown in Raipur) लगाया गया है। 22 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक यह लागू रहेगा।

जरूरी चीजों में छूट

इस लॉकडाउन में सुबह से शाम तक जरूरी चीजों को छोड़कर सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों के आने-जाने पर भी पाबंदी लग सकती है। लोगों को जरूरी खरीदारी के लिए सुबह के वक्त छूट दी जाएगी।

81 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आकड़ा

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 81 हजार के पार जा पहुंच चुका है। बीते दिनों में कोरोना के रोजाना हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल भी संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article