उज्जैन: दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी, युद्ध के कारण एयरपोर्ट से लौटना पड़ा, परिजन चिंतित

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विकास शर्मा ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने दुबई गए थे, लेकिन युद्ध जैसे हालात के कारण उड़ानें प्रभावित होने से वे वहीं फंस गए। परिजनों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

धार्मिक नगरी उज्जैन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंस गए हैं।जानकारी के मुताबिक वे ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई गए थे, लेकिन युद्ध के कारण हालात बिगड़ने से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उनकी वापसी रुक गई। उड़ानों पर असर पड़ने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा और फिलहाल वे वहीं रुके हुए हैं। उज्जैन में रह रहे उनके परिजन चिंता में हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article