Breaking News: UGC के नए नियमों पर Supreme Court की रोक, 2012 वाले नियम ही लागू रहेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर स्टे लगा दिया। 2012 के नियम फिर से लागू होंगे। कोर्ट ने कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं और दुरुपयोग का खतरा है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि यूजीसी के नए नियम अस्पष्ट हैं और इसके दुरुपयोग का खतरा है. इसके बाद कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर स्टे लगा दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी. चीफ जस्टिस ने आदेश देते हुए कहा कि 2012 के नियम फिर से लागू होंगे. शीर्ष अदालत ने कहा कि रेगुलेशन में जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं उनसे यह लगता है कि इस रेगुलेशन का दुरुपयोग किया जा सकता है. जस्टिस बागची ने कहा कि हम समाज में एक निष्पक्ष और समावेशी माहौल बनाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब 3 E पहले से मौजूद है, तो 2C  कैसे प्रासंगिक हो जाता है?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article