रतलाम में एक बंदूक की दुकान में सोमवार को हुए धमाके में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर के चांदनी चौक में अब्दुल कादरी के नाम से आर्म्स की दुकान है। दुकान में बंदूकें रखी हुई हैं। खाली कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। जिससे चिंगारी बारूद पर जा गिरी। इससे धमाका हुआ है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us