Raisen Rape Case: आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर पर SP गुप्ता ने दी जानकारी, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश

रायसेन के गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी सलमान को कस्टडी से भागने की कोशिश पर औबेदुल्लागंज जंगल में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर पकड़ा। उसे घायल हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से द​रिंदगी करने वाले सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया गया है। जिसके भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उसे भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर गौहरगंज लाया जा रहा था, तभी वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करने लगा था। औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई इस घटना के दौरान ही पुलिस ने कार्रवाई करते उसके पैर में गोली मारकर उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद उसे घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article