CG Weather : ठंड से राहत, 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान फिर बदलेगा मौसम

रायपुर में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। अगले 48 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट संभव है। पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश के आसार हैं। अंबिकापुर में पारा 5.4 डिग्री रहा।

रायपुर में कड़ाके की ठंड से फिलहाल लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड के तेवर में अस्थायी नरमी देखने को मिल रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के ठंडे इलाकों में शामिल रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article