Raipur News : धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों पर FIR...

रायपुर में धान खरीदी केंद्र पर बोरियों पर पानी डालकर वजन बढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई। जांच में प्रभारी प्रबंधक सहित 4 कर्मचारी दोषी पाए गए। सभी को बर्खास्त कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। 10,500 बोरी धान नमी युक्त मिली।

रायपुर में धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी के साथ उन पर लापरवाही को लेकर FIR भी दर्ज की गई है। आपको बता दें बीते दिन यहां धान खरीद केंद्र पर पानी की पाइप से धान के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसा बताया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। इस मामले में जांच होने के बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग दोषी पाए गए। जिसमें इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद यहां 10 हजार 500 बोरियां नमी युक्त पाई गई। जिसके बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग सस्पेंड हुए हैं। लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article