रायपुर में साइबर ठगी का एक नया पैटर्न सामने आया है। ठगों ने इस बार लोगों को चारधाम यात्रा और सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर निशाना बनाया। आरोप है कि चार लोगों से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई है। हैरानी की बात यह है कि एक रिटायर आयकर अधिकारी भी इस साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। ठगों ने फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक किए और बैंक खातों से रकम साफ कर दी। बताया जा रहा है कि हर साल 4 हजार से ज्यादा लोग इस तरह की साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से सतर्क रहने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील कर रही है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us