2025 में रायपुर में अपराध घटे: FIR में 11% कमी, अपराध के आंकड़ों में आई स्पष्ट गिरावट

रायपुर पुलिस ने साल 2025 का अपराध रिपोर्ट पेश किया, जिसमें FIR में 11% की कमी देखी गई है। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल अपराधों में गिरावट आई है, लेकिन हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

रायपुर पुलिस ने साल 2025 का अपराध को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने साल भर के अपराधों का ब्यौरा पेश किया.. उन्होंने कहा कि, साल 2025 में हत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई.. 92 मर्डर की घटनाएं हुई.. विवादों में हत्याएं के मामलों की संख्या ज्यादा.. इन मामले को कैसे रोका जाए.. इस पर विचार किया जा रहा है.. हालांकि, हत्या के प्रयास में पिछले साल की तुलना में कमी आई है.. लुट के मामलों में सौ फीसदी सफलता मिली है.. इसके अलावा नकबजनी के केसों में भी काफी कमी आई है.. साल 2024 में 526 मामले सामने आए थे.. और 2025 में 477 केस दर्ज हुए हैं.. साथ ही चोरी के मामलों का ग्राफ भी गिरा है..वहीं, रोड एक्सीडेंट के मामलों में भी कमी आई है..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article