Raipur : आज से लागू होगी कमिश्नर प्रणाली, डॉ.संजीव शुक्ला होंगे रायपुर पुलिस कमिश्नर

रायपुर में आज से कमिश्नर प्रणाली लागू। डॉ. संजीव शुक्ला बने पुलिस कमिश्नर। शहर के 21 थानों की कमान संभालेंगे। डीसीपी और एसीपी स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

रायपुर में आज से कमिश्नर प्रणाली लागू हो गई है। इसके साथ ही राजधानी की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे शहर के 21 थानों की कमान संभालेंगे।प्रशासनिक आदेश के तहत रायपुर में अलग-अलग जोन के लिए डीसीपी और एसीपी की तैनाती की गई है। उमेश प्रसाद गुप्ता को डीसीपी मध्य रायपुर बनाया गया है, जबकि संदीप पटेल को डीसीपी पश्चिम रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयंक गुर्जर को डीसीपी उत्तर रायपुर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article