आज का मुद्दा: 'राम' पर फिर फंसी कांग्रेस, राहुल पर सियासी 'क्लेश', Rahul Gandhi के बयान से बवाल

राहुल गांधी द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम का नाम कथित तौर पर न लिए जाने पर देश की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक बीजेपी आक्रामक है।

राहुल गांधी के कथित तौर पर भगवान राम का नाम न लेने को लेकर दिल्ली से भोपाल तक सियासी पारा हाई है..इसके सहारे बीजेपी ने कांग्रेस पर एक बार फिर से राम विरोधी होने का आरोप मढ़ दिया है..बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक बार फिर पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से बचे राहुल गांधी..श्रीराम से इतनी नफरत क्यों..बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया..उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने पहले भगवान राम को काल्पनिक बताया..अब राम का नाम लेने से भी संकोच कर रहे हैं..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article