PM मोदी का इथियोपियाई संसद में जोरदार स्वागत, ‘हजार साल पहले विचारों, जीवन शैली का आदान-प्रदान’

इथियोपिया संसद में PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण, सांस्कृतिक विरासत और मातृभूमि पर जोर। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही अपनी-अपनी धरती को मां मानते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत और इथियोपिया के सांस्कृतिक मूल्यों की समानता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही अपनी-अपनी धरती को मां मानते हैं और विरासत, संस्कृति व मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। संसद पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह अवसर ऐतिहासिक रहा क्योंकि इथियोपिया की संसद दुनिया की 18वीं संसद बनी, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article