संसद के बजट सत्र में बुक कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है...मंगलवार को फिर लोकसभा के बाहर किताब का मुद्दा गरमाया...पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny) पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का रिएक्शन सामने आया...पब्लिशिंग कंपनी ने कहा कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई...ना ही इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक किया गया है...विवाद के बीच पहली बार नरवणे ने भी पब्लिकेशन की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बुक की ताजा स्थिति ये है...इसी के साथ नरवणे ने अप्रत्यक्ष रूप से यह भी मान लिया है कि उनका ये संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है...जवाब में राहुल गांधी ने नरवणे का पुराना X पोस्ट बताया...जिसमें नरवणे ने लिखा था कि मेरी किताब अवेलेबल है...राहुल गांधी ने कहा.. या तो एमएम नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या पेंगुइन झूठ बोल रहा है...उन्होंने आगे कहा किताब में कुछ ऐसी बातें हैं जो सरकार के लिए असुविधाजनक हैं...इसलिए नरवणे जी का पोस्ट डिलीट करवाया गया...वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए कि उनके पास अनपब्लिश्ड किताब कैसे पहुंची...नरवणे की इस अनपब्लिश बुक में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों का रीव्यू किया गया है...जिसको लेकर सियासत गरमाई हुई है...
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us