Breaking News: Morena में पूजा के समय मंदिर की छत टूटी, तीन बालिकाओं की मौत, 4 गंभीर

मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की पत्थर पटिया वाली छत पूजा और प्रसाद वितरण के दौरान गिर गई। हादसे में तीन बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूजा और प्रसाद वितरण के समय मंदिर की छत भरभरा कर गिर पड़ी। पत्थर की पटियों से बनी छत के नीचे दबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए हैं। सोमवार की दोपहर यह हादसा कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अहरौली गांव में चामड़ माता का मंदिर है। यह मंदिर एक कमरे जैसा बना है, जिसकी छत पटियों से बनी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article