नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मध्यप्रदेश के कुल 16 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ठंड के मामले में पचमढ़ी सबसे आगे रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहडोल जिले का कल्याणपुर 6.4 डिग्री तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी से ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। फिलहाल प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शिवपुरी और खजुराहो में भी तेज ठंड महसूस की जा रही है। अमरकंटक और रीवा में सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us