जिलों में आंधी-बारिश, 20 में अलर्ट:कल से कोहरे का असर ज्यादा; नए सिस्टम से फिर गिरेगा मावठा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट है। भोपाल में मंगलवार तड़के बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाएगा। वहीं, नए सिस्टम की वजह से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बादल वाला मौसम रहा। टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर में सुबह ही बारिश हो गई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। आज इन जिलों में असर - मौसम विभाग ने मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में सुबह मध्यम कोहरा भी रहा।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us