'थोड़ा बहुत करप्शन हर जगह चलता है..' मंत्री करण वर्मा का एक और विवादित बयान

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में भ्रष्टाचार को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "थोड़ा बहुत (भ्रष्टाचार) तो हर जगह चलता है," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि रिश्वत लेने वाला व्यक्ति 'राष्ट्रद्रोही' होता है।

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने राजगढ़ में करप्शन को लेकर कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है, लेकिन जो रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है। चाहे मैं हूं या कोई भी हो। मैं 8 चुनाव जीता हूं। जनता ने विश्वास किया। गांव का किसान हूं, लेकिन रिश्वत लेने का मन नहीं करता है। इससे पहले मंत्री करण सिंह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे। अगर वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं, तो योजना से नाम काट दिए जाएंगे। हालांकि बाद में अपने बयान से पलट गए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article