MP News: MSP पर गेहूं खरीदी को लेकर सियासत तेज, पंजीयन शुरू होते ही BJP-कांग्रेस आमने-सामने

मध्यप्रदेश में MSP पर गेहूं खरीदी के पंजीयन की शुरुआत, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भुगतान में देरी पर सरकार पर निशाना साधा, बीजेपी ने पलटवार कर कांग्रेस पर आरोप लगाए।

भोपाल: मध्यप्रदेश में MSP पर गेहूं खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। आज से प्रदेशभर में गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजीयन शुरू करना अच्छी बात है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिलना सबसे जरूरी है। उन्होंने सरकार से किसानों से किए वादे निभाने की मांग की है। वहीं बीजेपी की ओर से भी पलटवार सामने आया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान हितैषी है और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के साथ अन्याय किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article