मध्य प्रदेश सरकार के नए कैलेंडर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कैलेंडर पर छपी हिरण की फोटो पर आपत्ति जताई और सवाल उठाया कि यह हिरण MP में पाए जाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह विदेशी हिरण है और मध्य प्रदेश की असली वाइल्डलाइफ का प्रतिनिधित्व नहीं करता।दिग्विजय के समर्थन में जयवर्धन सिंह ने भी अपनी राय दी और अधिकारियों पर ज्ञान की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एमपी एक वाइल्डलाइफ स्टेट है और इसे सही ढंग से दिखाना चाहिए। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस मूल मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है और केवल बुराई की मानसिकता के साथ आरोप लगा रही है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us