MP News: संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव बोले-सरकार को आपकी जरूरत, बनेगी कमेटी

भोपाल में संविदा अधिकारी-कर्मचारियों का राज्यस्तरीय महासम्मेलन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2023 की संविदा नीति के पूर्ण क्रियान्वयन की घोषणा की और संविदाकर्मियों को सरकार की ताकत बताया।

Contract workers- मध्यप्रदेश के संविदा अधिकारी, कर्मचारी एक बार फिर लामबंद हुए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेशभर के संविदाकर्मी शुक्रवार को भोपाल में आ जुटे। टीटी नगर के न्यू दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने संविदा अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन में बड़ी घोषणा की। उन्होंने सन 2023 की संविदा नीति के पूर्ण क्रियान्वयन का ऐलान किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने संविदा कर्मचारियों को ‘हनुमान’ बताते हुए कहा कि जिस तरह श्री राम को हनुमानजी की जरूरत है, वैसे ही हमें आप लोगों की जरूरत है। उन्होंने संविदाकर्मियों को दिल से काम करने वालों का समूह भी बताया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article