मध्यप्रदेश में ठंड का असर हाल फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर बरकरार है। जतहीती को देख कर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।प्रदेश के सभी संभागों में मौसम में ठंड बनी हुई है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, रीवा, दतिया, ग्वालियर, सतना, खजुराहो, रतलाम, उज्जैन और गुना में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम कोहरे की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us