Rajya Sabha elections : राज्यसभा चुनाव के बाद MP मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

मध्यप्रदेश में जल्द कैबिनेट फेरबदल की संभावना है। राज्यसभा चुनाव के बाद 5–6 मंत्री प्रभावित हो सकते हैं। कुछ के विभाग बदल सकते हैं, तो कुछ की छुट्टी भी संभव है। परफॉर्मेंस और चुनावी रणनीति के आधार पर नए-पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है।

मध्यप्रदेश की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक एमपी मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट में बदलाव की संभावना तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल में 5 से 6 मंत्री प्रभावित हो सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, तो वहीं कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीनियर मंत्रियों को चुनावी राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जाएगा। साथ ही इस फेरबदल में नए और पुराने चेहरों को मौका मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार परफॉर्मेंस और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर यह बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article