MP BJP में नियुक्ति: श्याम टेलर को बड़ी जिम्मेदारी, बने MP बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष

MP BJP में बड़ा बदलाव। श्याम टेलर को युवा मोर्चा अध्यक्ष और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों की नियुक्ति का आदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया।

MP BJP: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। संगठन ने प्रदेश युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति की है। श्याम टेलर बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) और अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि बीजेपी युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष श्याम टेलर शाजापुर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वहीं महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष अश्विनी परांजपे जबलपुर की हैं। वह महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article