Weather Update: नए सिस्टम से MP में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में फरवरी में तीसरी बार मौसम बदला। भोपाल में तेज बारिश, ग्वालियर समेत 8 जिलों में अलर्ट। 20+ जिलों में बारिश और ओले गिरे। पहले भी दो बार फसल नुकसान हुआ था। 18-19 फरवरी को सिस्टम का असर जारी।

मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली है बुधवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे ऐसा ही मौसम गुरुवार यानि की आज भी बना रहेगा भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं, बुधवार को 20 से ज्यादा जिले में कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे है बता दें कि फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है  सिस्टम का असर 19 फरवरी को भी रहेगा...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article