भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बना हुआ है और बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।भोपाल और इंदौर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ग्वालियर, भिंड और मुरैना प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि 5.8 डिग्री के साथ पचमढ़ी दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us