LPG Price Hike : देश में घरेलू LPG 60 तो कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए हुआ महंगा,आज से ही नए रेट किए गए लागू

मिडिल ईस्ट संकट के बीच LPG सिलेंडर महंगा हुआ। 14.2kg घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और 19kg कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 से बढ़कर 913 रुपये हो गया। नए रेट 7 मार्च से लागू।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच महंगाई का झटका लगा है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा. नए रेट्स को आज से ही लागू कर दिया गया है. IOC (इंडियन ऑयल) की वेबसाइट पर इसे अपडेट भी कर दिया गया है.बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थीं.अब 14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है.वहीं 19 kg वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है. ये भी 7 मार्च से ही लागू होगी. दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपये और मुंबई में 1835 रुपये होगी.इसी तरह कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article