राजस्थान के जैसलमेर से एक अनोखी चोरी की खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, यहां IGNP कॉलोनी में सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया, घर खाली था, ताला टूटा हुआ था और चोर ने बड़े इत्मीनान से कीमती सामान जैसे लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम, कपड़े इकट्ठा कर लिए और पूरा घर खाली कर गया, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोर ने घर की दीवार पर लिपस्टिक से लिखा, “थाने के चक्कर काटोगे तो वक्त बर्बाद होगा, बिहारी बाबू.” इसके अलावा एक कागज पर पेन से यह भी लिखा गया कि “दारू रखते हो तो साथ में आलू चिप्स, चखना भी रखा करो.” चोर ने लिखा, “रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना, मैं तुम्हें भूल जाऊंगा”, चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची फिंगरप्रिंट जुटाए गए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग चोर की हिम्मत और चतुराई पर हैरान हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह केवल हंसी-मजाक बनकर रह जाएगा या पुलिस इसे सख्त कानून की मिसाल में बदल पाएगी.
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us